weather update : Monsoon finally arrives in Mumbai, covers entire Maharashtra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:28 am
Location
Advertisement

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई को भिगोया, गर्मी से लोगों को मिली राहत

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 जून 2019 5:23 PM (IST)
मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई को भिगोया, गर्मी से लोगों को मिली राहत
नई दिल्ली/राजस्थान। मानसून ने देश के करीब आधे हिस्से पर छा गया है। आईएमडी ने दावा किया कि मानसून ने मध्य महाराष्ट्र के साथ-साथ दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून मुंबई के साथ-साथ दक्षिण गुजरात के कोंकण के इलाके में पहुंच चुका है। इस कारण जमकर बारिश हो रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। मानसून की रेखा वेरावल, सूरत, इंदौर, मांडला, सुल्तानपुर, लखीमपुर खीरी, मुक्तेश्वर से होकर गुजर रही है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि 30 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की बारिश में इजाफा देखा जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून मध्य अरब सागर से आगे बढ़ रहा है और कोंकण क्षेत्र तक पहुंच गया है। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक पिछले तीन दिनों के दौरान मानसून ने गति पकड़ी है और वह पूरे दक्षिण व पूर्वी भारत तक पहुंच गया है।

राजस्थान में कई हिस्सों में बारिश...
राजस्थान में मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। दिन में शुरू हुई बारिश ने बारां, अजमेर और जयपुर के आसपास के इलाकों में गर्मी से राहत मिली हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। सोमवार शाम भी एकाएक बादल घिरे और बारिश हुई।

शुक्रवार को ओडिशा पहुंचा मानसून...

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement