Weather has changed again in Haryana, cold has increased, know when will it rain?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में मौसम ने ली फिर करवट, बढ़ी ठंड, जाने कब होगी बारिश?

khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जनवरी 2025 1:12 PM (IST)
हरियाणा में मौसम ने ली फिर करवट, बढ़ी ठंड, जाने कब होगी बारिश?
चंडीगढ़। हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक राज्य में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 31 जनवरी और एक फरवरी के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद चार फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 31 जनवरी और एक फरवरी को हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे रात के तापमान में गिरावट आएगी, जबकि दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिलेगी।इसके अलावा चार फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। अगर यह विक्षोभ प्रभावी रहा तो फरवरी के पहले सप्ताह में फिर से बारिश देखने को मिल सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार नारनौल में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो हरियाणा में सबसे कम रहा। वहीं, हिसार में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे साफ है कि दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर है, जिसके चलते सुबह और रात को ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ था, लेकिन अब हवा का रुख बदलने से ठंड बढ़ गई है। उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति धीमी होने के बाद अब दक्षिण पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिसके चलते सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा छाया रहा।खासकर पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में सुबह के समय घना कोहरा और बादल छाए रहने की खबरें मिली हैं। दिन में धूप निकलने के बावजूद पूर्वी हवाओं के कारण ठंड से राहत नहीं मिली।
यह मौसम हरियाणा के किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कृषि विशेषज्ञ डॉ. रत्ना तिवारी के अनुसार इस समय तापमान गेहूं की फसल के लिए अनुकूल बना हुआ है। हालांकि रात का तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री कम दर्ज किया गया है, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी के कारण किसान फसलों को लेकर चिंतित थे, लेकिन अब रात के तापमान में गिरावट और सुबह के समय कोहरा छाने से फसल के अच्छे विकास की उम्मीद है। ठंडी हवाओं और नमी के कारण गेहूं की फसल में किसी प्रकार की बीमारी का खतरा भी कम हो गया है।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश के अनुसार पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है। ठंड बढ़ने के साथ ही सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। अगर अगले कुछ दिनों में बारिश होती है तो जहां तापमान में गिरावट आएगी, वहीं हवा में नमी बढ़ने से फसलों को फायदा होगा।
फरवरी के पहले सप्ताह में मौसम ठंडा रहने की उम्मीद है, लेकिन दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत जरूर मिलेगी। फिलहाल मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement