weapons found in Bihar naxal area jungle -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिहार के जंगली इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 2:31 PM (IST)
बिहार के जंगली इलाके से हथियारों का जखीरा बरामद
गया। बिहार में अति नक्सल प्रभावित गया जिले के छकरबंदा थाना के एक जंगली इलाके से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जिला पुलिस बल ने तलाशी अभियान के दौरान इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) सहित भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। छकरबंदा के थाना प्रभारी पवन कुमार ने गुरुवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर चलाए गए विशेष तलाशी अभियान के दौरान ढकपहाड़ी जंगल स्थित एक गुफा से छह बंदूक, एक राइफल, एक हैंड ग्रेनेड, एक डेटोनेटर, पांच गोली, लैश आईईडी, वॉकी-टॉकी, नक्सली वर्दी के अलावा भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के तार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर से किसी नक्सली को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement