Advertisement
इस चुनाव में वोटों का धर्म युद्ध लड़ेंगे - देवेंद्र फडणवीस

भाजपा नेता ने हैदराबादी टोन में ओवैसी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "मेरे हैदराबादी भाई उधर ही रहना, इधर मत आना। इधर तुम्हारा कोई काम नहीं है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं, ये क्या यहां पर हो रहा है। यहां पर आकर हमको धमकियां दी जा रही हैं। यहां पर आकर औरंगजेब का महिमा मंडन हो रहा है।"
उन्होंने कहा कि भारत का जो सच्चा मुसलमान भी औरंगजेब को अपना हीरो नहीं मानता। औरंगजेब तो आक्रमणकारी था। उसने हम पर आक्रमण किया था। उन्होंने कहा, "इसलिए सुन ले ओवैसी.... अब तो तिरंगा लहराएंगे पूरे पाकिस्तान पर।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


