Advertisement
वायनाड : आपदा पीड़ितों की मदद के लिए 13 साल की हरिनी ने तीन घंटे किया नृत्य

गौरतलब है कि केरल के वायनाड में 30 जुलाई को भारी भूस्खलन हुआ था। इस प्राकृतिक आपदा में चार सौ से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। संपत्ति का भी भारी नुकसान हुआ था। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, एसओजी और वन अधिकारियों की टीमें उसी दिन से राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
चालियार नदी के आस पास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। यहां से भी कई लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर भी तलाशी अभियान में सहायता कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करने के बाद वापस लौटने वाली है। तिरुवनंतपुरम, कोझिकोड, कन्नूर और बेंगलुरु से लगभग 500 सदस्यों वाली भारतीय सेना की एक बटालियन आपदा प्रभावित स्थल पर पहुंची है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


