श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री जलस्वावलमबन अभियान के प्रथम चरण की सफलता के बाद सरकार ने दूसरे चरण का अभियान प्रारम्भ किया है। इस अभियान में श्रीगंगानगर जिले के 437 गांवो को चुना गया है। जिला कलक्टर पी.सी.किशन ने बताया कि द्वितीय चरण में पंचायत समिति श्रीगंगागनर, करणपुर तथा अनूपगढ़ क्षेत्रा के 437 गांव लिये गये है। इन गांवों में मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के तहत जल प्रबंधन के कार्य करवाये जायेंगे। इन गांवों में पुराने जोहड़ों का नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जायेगा, जिससे वर्षा जल की एक भी बूंद व्यर्थ न बहें।