Advertisement
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत का चित्तौड़गढ़ दौरा

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में भजनलाल सरकार जब से बनी है तब से हर घर को जल, हर खेत को पानी और हर हाथ को रोजगार मिले इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार बनते ही 13 जिलों को जल उपलब्ध कराने वाली ईआरसीपी परियोजना को लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच एमओयू हो गया है और जल्द ही उसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि पार्वती, कालीसिंध और चंबल नदी को जोड़कर राजस्थान में पानी लाएंगे। इसी प्रकार यमुना, माही तथा नर्मदा का पानी ज्यादा मात्रा में राजस्थान को मिले इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।
जल संसाधन मंत्री ने मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल, भीमगढ़, जडाना फीडर और एनिकटों की मांग पर जल्द सर्वे करवाकर कार्य योजना बनाकर काम शुरू करने की बात कही।
डॉ. सीपी जोशी ने आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह मातृकुंडिया को पर्यटन सर्किट से जोड़ने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मातृकुंडिया, कपासन एवं भूपालसागर में पेयजल संबंधी विभिन्न समस्याओं को जल संसाधन मंत्री द्वारा निराकरण किया गया है। इसके लिए उन्होंने मंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द कपासन काराई रोड एवं हमीरगढ़ से राशमी रोड का शीघ्र कार्य प्रारंभ होगा।
कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने सभा मे जल संसाधन मंत्री के सम्मुख कपासन पेयजल सहित विभिन्न समस्याओं को रखा। कपासन सोमेश्वर तालाब पर आम सभा को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि कपासन का तालाब् बहुत सुंदर बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि जल है तो कल है, उन्होंने कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर की कपासन में पेयजल की समस्या के समाधान के लिए सिन्देसर एप्रोच से कपासन धमाणा फीडर से भूपालसागर नहर के सूद्रढीकरण और एनिकटों की मांग पर शीघ्र सर्वे करवाकर कार्य योजना बनाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा।
कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने भूपालसागर सभा में धमना कपासन फीडर 125 चैन से भूपालसागर नहर का सूद्रढीकरण कार्य, भूपालसागर बांध एवं डाक बंगले के मरम्मत कार्य की मांग जल संसाधन मंत्री सुरेंद्र सिंह रावत के सम्मुख रखी।
भुपालसागर पंचायत समिति में आम सभा को संबोधित करते हुए जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने जो पेयजल संबंधी धमना-कपासन फीडर, भूपाल सागर नहर का सूद्रढीकरण कार्य, भूपालसागर बांध एवं डाक बंगले के मरम्मत कार्य की मांग के कर्यो को शीघ्र सर्वे करवाकर कार्य योजना बनाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा।
इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


