Water district level workshop Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 6:38 PM (IST)
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
कार्यशाला में छोटी सरवन प्रधान राजेश कटारा, रोहनिया व घोड़ी तेजपुर के सरपंच, महात्मा गांधी नरेगा के अधिशासी अभियंता और अन्य अधिकारियों ने भी उपस्थित थे। इस अवसर पर बांसवाड़ा प्रधान दूधालाल, तलवाड़ा प्रधान प्रज्ञा, गढ़ी प्रधान लक्ष्मणलाल डिण्डोर सहित जिलेभर से आए हुए सरपंच, विकास अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला दौरान मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत हुए कार्यों के संबंध में एक पावर प्वाईंट प्रजेन्टेशन और लघु फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया।कार्यशाला का संचालन अधिशासी अभियंता देवकृष्ण वर्मा ने किया जबकि आभार प्रदर्शन की रस्म जिला परिषद सीईओ ने अदा की। कार्यशाला दौरान छोटी सरवन प्रधान राजेश कटारा ने अभियान के तहत कार्य संपादन के लिए स्टाफ की कमी का विषय उठाया तो बांसवाड़ा विधायक धनसिंह रावत ने कहा कि जिले में जहां भी तकनीकी स्टाफ की कमी है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा और इस अभियान को सफल बनाया जाएगा। विधायक ने प्रथम चरण के तहत कार्यों के बकाया भुगतान को भी करवाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement