Water district level workshop-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 6:38 PM (IST)
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला संपन्न
बांसवाड़ा। विधायक धनसिंह रावत ने कहा है कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान राज्य सरकार का एक महत्तावकांक्षी अभियान है अत: इसे सफल बनाने के लिए समस्त जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी पूरी ईमानदारी से कार्य करें। विधायक रावत मंगलवार को नगरपरिषद सभागार में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण के लिए आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने आह्वान किया कि प्रथम चरण के अनुभवों के आधार पर द्वितीय चरण को समय पर प्रारंभ करने का आह्वान किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान की गतिविधियों के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की औपचारिकता नहीं करते हुए गंभीरता का निर्वहन करें। उन्होंने अभियान से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जमीनी स्तर पर कार्य करें तथा इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें। घाटोल विधायक नवनीतलाल निनामा ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत जंगलों में भी वन्यजीवों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दृष्टि से कार्य करवाएं जाने चाहिए ताकि वन्यजीव पानी की तलाश में भटकतें हुए रिहायशी इलाकों में नहीं आवें। उन्होंने माही परियोजना में रिक्त पड़े पदों की स्थिति पर असंतोष जताया और इसके लिए अपनी तरफ से प्रयास करने की बात कही। इस मौके पर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान अंतर्गत जिले में प्रथम चरण में अच्छे कार्य हुए है और उसी तर्ज पर अपेक्षा की जाती है कि द्वितीय चरण में भी राज्य सरकार के निर्देशों व प्रावधानों के अनुसार जिले में कार्य करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कार्य से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा से इस कार्य में जुटे और राजस्थान में प्रथम आने की कोशिश करें। नगरपरिषद सभापति मंजूबाला पुरोहित ने इस बात पर खुशी जताई कि शहरी क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य प्रारंभ हुए हैं और वर्तमान में 2 तालाब और 5 कुओं के जीर्णोद्धार का कार्य लिया गया है। उन्होंने इस कार्य से शहर में पेयजल की समस्या के समाधान की भी आशा व्यक्त की। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका ने बताया कि जिले में प्रथम चरण में 4 हजार 280 कार्य लिए गए थे जिसमें से 4073 कार्य पूर्ण किए गए है, उन्होंने द्वितीय चरणम ें 78 ग्राम पंचायतों के 218 गांवों में कार्यों के लिए ऑनलाईन डीपीआर तैयार की जा रही है।
यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट
यह भी पढ़े :बाबुओं के घर से करोड़ों निकले, एक ही विकल्प था, काले धन को कागज कर दूं: PM मोदी

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement