Warrant issued against Rakhi Sawant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 3:49 pm
Location
Advertisement

महर्षि वाल्मिकी पर आपत्तिनक टिप्पणी का मामला: राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

khaskhabar.com : सोमवार, 03 अप्रैल 2017 3:21 PM (IST)
महर्षि वाल्मिकी पर आपत्तिनक टिप्पणी का मामला: राखी सावंत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी
लुधियाना। फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को पिछले साल टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान महर्षि वाल्मिकी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ता नजर आ रहा है। इस टिप्पणी पर अब वाल्मीकि समुदाय कार्रवाई के मूड में आ गया है। समुदाय के लोगों का कहना है कि अभिनेत्री की इस तरह की टिप्पणी से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है।

आपको बता दें कि जिला अदालत ने महर्षि वाल्मीकि पर इस टिप्पणी के मामले में अभिनेत्री राखी सावंत की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी कर दिया है। साथ ही लुधियाना पुलिस का दो सदस्यीय दल गिरफ्तारी वारंट के साथ मुंबई भी गया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement