Advertisement
"रामन्दिर निर्माण के लिए मोदी दशहरे तक अध्यादेश लाएं नहीं तो होगा सत्याग्रह"
अयोध्या। धर्म की नगरी अयोध्या से अब रामन्दिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आवाज बुलंद होने लगी है। पूर्वांचल राज्य संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष केके शुक्ल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ राम का नाम सत्ता हथियाने के लिए कर रही है। यदि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी रामन्दिर निर्माण के लिए अध्यादेश दशहरे तक नहीं लाती है तो वे संतों महन्तों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लाखों पूर्वांचल वासियों के सत्याग्रह दशहरे के 15 दिन बाद करेंगे।
इस आंदोलन में श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास शास्त्री, श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महन्त मन महेश दास तपस्वी, छावनी के श्री महन्थ स्वामी परम् हंस दास जी महाराज ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी सहमति प्रदान की।
शुक्ल ने बताया कि वे इस सम्बंध में प्रधानमंत्री व यूपी के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर अपनी मनसा जता चुके हैं। आगामी 16 अप्रैल से जन जागरण अभियान चालू करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
अयोध्या
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement