Warm winds will hit, mercury may crosses 45 degrees Celsius in UP-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:48 am
Location
Advertisement

UP में चलेंगी तेज गर्म हवाएं, पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान

khaskhabar.com : मंगलवार, 22 मई 2018 11:46 AM (IST)
UP में चलेंगी तेज गर्म हवाएं, पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में और इजाफा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने का अनुमान है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। दिन में तेज गर्म हवाएं भी चलेंगी जिससे गर्मी बनी रहेगी। दिन में आद्र्रता का स्तर 85 फीसदी तक दर्ज किया जाएगा जिससे उमस बनी रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री, कानपुर का 24 डिग्री, बनारस का 25 डिग्री, इलहाबाद का 25.4 डिग्री और झांसी का 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement