Advertisement
'युद्ध अफगानिस्तान के राजनीतिक संघर्षों का समाधान नहीं'

बयान में आगे कहा गया, "उन्होंने उन मुद्दों पर चर्चा करने का भी निर्णय लिया, जिन्हें आगे परामर्श की आवश्यकता है जैसे कि युद्ध से स्थायी शांति और अफगानिस्तान में इस्लामी व्यवस्था के प्रसार के लिए एक तंत्र की स्थापना। इसके अलावा, जल्द से जल्द आयोजित होने वाली अगली बैठक के दौरान लक्ष्यों को प्राप्त करने के तरीकों के बारे में बात की गई।"
लोगों के घरों, कार्यालयों, मस्जिदों, अस्पतालों और सार्वजनिक संस्थानों को निशाना बनाने वाले हमलों की निंदा करते हुए पक्षों ने अपराधियों को सजा देने की मांग की।
ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ ने गुरुवार को अफगान राजनीतिक दलों के बीच मतभेदों के शांतिपूर्ण समाधान का आग्रह किया।
रीफ ने अंतर-अफगान संवाद के अंत में कहा, "शांति के लिए त्याग और क्षमा की भावना होनी चाहिए, अधिकतम मांगों से बचना चाहिए और दूसरे पक्ष की मांगों पर ध्यान देना चाहिए। मैं आपसे (अफगान पार्टियों) मांग करता हूं कि इस अवसर का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द अफगानिस्तान में युद्ध को समाप्त करें और अफगानिस्तान के लोगों को विकास का अवसर प्रदान करें।"
उन्होंने कहा कि ईरान अफगान पक्ष की इच्छानुसार किसी भी तरह से वार्ता को जारी रखने के लिए तैयार है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


