War between the two factions in the prison complex-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:54 am
Location
Advertisement

जेल परिसर में दो गुटों के बीच जंग

khaskhabar.com : मंगलवार, 25 अक्टूबर 2016 11:30 PM (IST)
जेल परिसर में दो गुटों के बीच जंग
संगरूर। पंजाब की जेलों में गैंगवार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। पंजाब का जेल प्रशासन ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने में पूरी तरह से असफल साबित हो रहा है। ताजा घटना संगरूर जिला जेल की है। जहां कैदियों के एक गुट ने तेज धारदार हथियारों से हमला कर जेल में बंद तीन कैदियों को घायल कर दिया। सूचना के बाद जेल प्रशासन की ओर से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम आपसी रंजिश को लेकर हुई लड़ाई को लेकर हैड कांस्टेबल ने कहा कि उसे कहा गया था कि जेल में इमरजेंसी हो गई है। कैदियों को अस्पताल लेकर जाना है। घायल तीन कैदियों में एक कैदी इन कैदियों को छुड़ाने के लिए आया था। जिसे भी दूसरे गुट ने घायल कर दिया।


यह भी पढ़े :देश-दुनिया में बनेगी रावली टाडगढ़ वन्य जीव अभयारण्य की पहचान

यह भी पढ़े :कुछ ऐसा हुआ कि 75 हजार के लालच में गंवा दिए 92 हजार

Advertisement
Khaskhabar Punjab Facebook Page:
Advertisement
Advertisement