Advertisement
अपहरण एवं मारपीट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि 25 जुलाई को चंपाबेरी थाना सेड़वा निवासी रमेश कुमार गोदारा ने रिपोर्ट दी कि गांव चालकना थाना सेड़वा निवासी रुपाराम विश्नोई, भजनलाल जाट, प्रकाश जाट एवं बाछला थाना धोरीमन्ना निवासी श्रीराम बिश्नोई व अन्य उसके भाई सुनील को आलेटी गांव से अगवा कर ले गये। आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट कर उसकी फॉर्च्यूनर गाड़ी में तोड़फोड़ की। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी मीना ने बताया कि इससे पहले मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीओ सुखराम बिश्नोई व एसएचओ माणक राम के नेतृत्व में गठित की गई टीम द्वारा आसूचना एवं मुखबिर की सूचना पर चौथे आरोपी रुपाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी आले दर्जे का वाहन चोर एवं मादक पदार्थ का तस्कर है। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में थाना पिपलिया मंडी के एनडीपीएस एक्ट के मामले में पिछले दो सालों से फरार चल रहा था। गांधीधाम से तीन वाहन चोरी के मामलों में भी लिप्त रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बाड़मेर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


