Voting started in Ramgarh in Alwar, Results on January 31st-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:53 pm
Location
Advertisement

रामगढ़: कांग्रेस, BJP और BSP में त्रिकोणीय मुकाबला

khaskhabar.com : सोमवार, 28 जनवरी 2019 4:42 PM (IST)
रामगढ़: कांग्रेस, BJP और BSP में त्रिकोणीय मुकाबला
अलवर। राजस्थान के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहेचुनाव के लिए सोमवार को वोट डाले गए । ये आगामी लोकसभा चुनाव से पहले आखिरी उपचुनाव हैं। ऐसे में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के लिए उपचुनाव प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। साथ ही येे चुनाव से आगामी लोकसभा के निर्णय का पूर्वानुमान बताया जा रहा है। इस सीट का परिणाम 31 जनवरी को घोषित किया जाएगा। रामगढ़ विधानसभा में तीन बजे तक सत्तर प्रतिशत मतदान हो गया है।


राजस्थान की रामगढ़ विधानसभा सीट पर चुनाव से पहले बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह के निधन के चलते यहां चुनाव को रद्द कर दिए गए थे। आपको बताते जाए कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है लेकिन उनको पूर्ण बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाए थे। बहुमत से एक सीट कम थी। कांग्रेस के पास 99 सीटें हैं। ऐसे में रामगढ़ सीट कांग्रेस के लिए निर्णायक मानी जा रही है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement