Advertisement
पंजाब में तेरह सीटों पर मतदान संपन्न, 6 बजे तक 58.81 प्रतिशत मतदान
चंडीगढ़। पंजाब की तेरह लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। 6 बजे तक 58.81 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें मुख्य हॉट सीटों में गुरुदासपुर सीट है जिस पर फिल्मी अभिनेता सन्नी देओल मैदान में हैं। उनका सामना कांग्रेस के सुनील जाखड़ से है। पंजाब में ही बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर हरसिमरत कौर बादल मैदान में हैं। वह पिछली बार भी यहां से चुनाव जीती थीं।
चंडीगढ लोकसभा सीट है जिस पर भाजपा की प्रत्याशी किरण खैर, कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री पवन बंसल आमने-सामने हैं। उनके भाग्य का फैसला आज होगा। क्रिकेटर हरभजन सिंह ने वोट डाल दिया है।
भाजपा के सहयोगी अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव है और इस चुनाव में हमारा सबसे बड़ा मुद्दा मोदी ही हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह की लहर चल रही है आज के दिन मोदी के मुकाबले में उनके कद का कोई भी नेता नहीं है, कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ भी कहें लेकिन जनता ने मूड बना लिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
चंडीगढ़
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement