Voting for Rajya Sabha seat in Chhattisgarh, Controversy over Congress legislator opinion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:11 pm
Location
Advertisement

छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग, कांग्रेस MLA के मत पर विवाद

khaskhabar.com : शुक्रवार, 23 मार्च 2018 1:09 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में राज्यसभा सीट के लिए वोटिंग, कांग्रेस MLA के मत पर विवाद
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्यसभा की एक सीट पर मतदान जारी है। मतदान के बीच कांग्रेस की एक विधायक के वोट को लेकर विवाद पैदा हो गया, जिसके कारण उनके वोट को लंबित रखा गया है। मुख्यमंत्री निवास पर मतदान से पहले सत्तापक्ष के विधायकों की बैठक हुई। भाजपा से राज्यसभा प्रत्याशी पूर्व सांसद सरोज पांडेय ने कहा, ‘‘हमारी जीत तय है, भाजपा चुनाव को चुनाव की तरह ही लेती है।’’ मतदान के दौरान कांग्रेस की विधायक अनिला भेडिय़ा के वोट पर विवाद पैदा हो गया, जिस वजह से निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर गंगराड़े ने भेडिय़ा के वोट को लंबित रखा है। मतदान के बाद उनके वोट पर विचार किया जाएगा।

मतदान के दौरान भाजपा के पोलिंग एजेंट शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस की विधायक अनिला भेडिय़ा पर नियमों का उल्लंघन कर मत सार्वजनिक करने का आरोप लगाया, जिस पर अनिला भेडिय़ा ने कहा, ‘‘मैंने नियमों के तहत ही मताधिकार का प्रयोग किया है। मैंने अपना मत सार्वजनिक नहीं किया है। उनकी शिकायत बेबुनियाद है।’’

विधायक अनिला भेडिय़ा ने भाजपा के बूथ एजेंट श्रीचंद सुंदरानी पर वोट पर तांक-झांक करने का आरोप लगाया है। मतदान की प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चलेगी। सुबह 11 बजे तक विधानसभा परिसर में 12 विधायकों ने मतदान किया। शाम पांच बजे से मतगणना शुरू होने का अनुमान है। राज्यसभा सीट के लिए भाजपा के प्रत्याशी सरोज पांडेय को कांग्रेस के लेखराम साहू से चुनौती मिल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement