voting continue in alapur assembly seat for up election-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आलापुर सीट पर वोटिंग खत्म, नतीजे शनिवार को

khaskhabar.com: गुरुवार, 09 मार्च 2017 5:00 PM (IST)
आलापुर सीट पर वोटिंग खत्म, नतीजे शनिवार को
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अंबेडकर नगर जिले की आलापुर विधानसभा सीट पर गुरुवार सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया शाम पांच बजे तक चली। सुबह नौ बजे तक 11.74 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं दोपहर एक बजे तक 43 फीसदी मतदान की खबर है।दोपहर 3 बजे 52 फीसदी मतदान हुआ है जानकारी के अनुसार, अंबेडकर नगर जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन आलापुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रशेखर कनौजिया का चुनाव प्रचार के दौरान 12 फरवरी को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया जिसके बाद इस सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement