Advertisement
अमेरिका में रूस प्रतिबंध विधेयक पर होगी वोटिंग : भारत सहित 4 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; ट्रंप को मिलेगा कड़ा अधिकार

सीनेट से मिल चुकी है मंजूरी: यह कानून पहले ही अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) से भारी बहुमत के साथ पारित हो चुका है।
हाउस में वोटिंग: भारतीय समयानुसार गुरुवार को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में इस विधेयक पर मतदान होने की उम्मीद है। सियासी समीकरणों को देखते हुए इस बिल के निचले सदन से भी आसानी से पारित होने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।
भारत पर प्रभाव: विधेयक के संशोधन प्रस्ताव में स्पष्ट रूप से भारत सहित चार अन्य देशों को उन राष्ट्रों के रूप में चिन्हित किया गया है, जिन पर रूस के साथ ऊर्जा व्यापार जारी रखने के एवज में अतिरिक्त 100% टैरिफ लगाया जा सकता है।
यदि यह विधेयक पारित होकर कानून का रूप लेता है, तो यह मॉस्को से रियायती दरों पर कच्चा तेल खरीद रहे देशों और वाशिंगटन के बीच व्यापारिक व कूटनीतिक तनाव को काफी बढ़ा सकता है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


