vk singh statement over note ban-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी पर जनरल वीके सिंह का स्वदेशी बयान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 7:46 PM (IST)
नोटबंदी पर जनरल वीके सिंह का स्वदेशी बयान
अर्नव मिश्रा, नई दिल्ली। मोदी सरकार में विदेश राज्य मंत्री व पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने केन्द्र सरकार के नोटबंदी के फैसले का अपने अंदाज़ में स्वागत किया है । जनरल वीके सिंह ने अपने फेसबुक पोस्ट में नोटबंदी को भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जंग बताया है । हमेशा सुर्खियों में रहने वाले जनरल वीके सिंह ने कहा है कि इससे पहले भारत बैंकों के नोट के कागज़ स्वीडन, जर्मनी, फ्रांस और नीदरलैंड से आयात करता था । लेकिन अब 2000 रूपये के नए नोट भारत में बनाए जा रहे हैं । अपनी बेबाकी के लिए जाने जाने वाले विदेश राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह बहुत पहले से ही भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ते आए हैं । राजनीति में आने से पहले वीकेसिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हज़ारे के साथ दिखाई पड़ते थे । यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement