Vishwa Hindu Parishad will not crowd gather in the Ramotsava-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:13 pm
Location
Advertisement

विश्व हिन्दू परिषद के रामोत्सव में कोरोना का लगा ग्रहण, नहीं जुटेगी भीड़

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 मार्च 2020 12:10 PM (IST)
विश्व हिन्दू परिषद के रामोत्सव में कोरोना का लगा ग्रहण, नहीं जुटेगी भीड़
अयोध्या। कोरोनावायरस पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इसका ग्रहण अब धार्मिक आयोजनों पर भी लगने लगा है। देश के कई मंदिरों के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए बंद हो चुके हैं। इसी प्रक्रिया में अब विश्व हिन्दू परिषद (VHP) ने भी रामोत्सव के कार्यक्रम में परिवर्तन कर दिया है।

कोरानावायरस के कारण अब रामोत्सव कार्यक्रम में ना तो शोभा यात्रा निकाली जाएगी, ना ही किसी प्रकार की भीड़ एकत्रित होने दी जाएगी। विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने केन्द्रीय टोली के निर्देशनुसार हर जिलों में परिवर्तित कार्यक्रम के पत्र भेज दिये हैं।

विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि प्रदेश के 50 हजार घरों व देश के तीन लाख गावों में रामोत्सव बहुत ही मर्यादित ढंग से मनाया जाएगा। इस दौरान ऐसे सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं, जिनमें ज्यादा लोग इकट्ठा होने की संभावना थी। यह कार्यक्रम 25 मार्च को पड़ने वाली चैत्र प्रतिपदा से 8 अप्रैल को हनुमान जयंती तक मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement