Vishwa Hindu Parishad Has Majority in Main Trusties for Ram Janmabhoomi Trust-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 9:23 am
Location
Advertisement

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में VHP का बोलबाला, 11 प्रमुख ट्रस्टी ही निर्णायक भूमिका में

khaskhabar.com : शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 1:15 PM (IST)
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में VHP का बोलबाला, 11 प्रमुख ट्रस्टी ही निर्णायक भूमिका में
अयोध्या/नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन विश्व हिंदू परिषद(VHP) का पूर्ण बहुमत है। 15 सदस्यीय श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नियमों के मुताबिक 11 प्रमुख ट्रस्टी ही निर्णायक भूमिका में हैं।

इन 11 ट्रस्टियों में से 9 सदस्य विहिप से जुड़े हैं। नौ सदस्यों में अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी परमानंद, स्वामी विश्वप्रशन्नतीर्थ, स्वामी गोविंददेव गिरी विहिप मार्गदर्शक मंडल से जुड़े हैं, जबकि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय विहिप के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। दलित सदस्य कामेश्वर चौपाल को विहिप व संघ दोनों में कार्य करने का अनुभव है, वह राममंदिर का प्रतीकात्मक शिलान्यास भी कर चुके हैं। जबकि डॉ. अनिल मिश्र अवध प्रांत के सहकार्यवाह हैं। इनके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासन भी संघ से जुड़े हैं, वह विहिप के विधि परामर्शदाता भी हैं।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement