Virus Attack on Gujarat Gir Lions, 21 lions die in 10 days in Gir National Park-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 17, 2024 1:33 am
Location
Advertisement

गुजरात गिर अभयारण्य में शेरों की जान सांसत में, 10 दिन में 21 शेरों की मौत

khaskhabar.com : मंगलवार, 02 अक्टूबर 2018 12:23 PM (IST)
गुजरात गिर अभयारण्य में शेरों की जान सांसत में, 10 दिन में 21 शेरों की मौत
अहमदाबाद। गुजरात के गिर अभयारण्य से बुरी खबर आई है। शेरों के लिए मशहूर गिर अभयारण्य में सितंबर में 21 शेरों की मौत हो गई है। इतनी बड़ी संख्या में शेरों की मौत से वन विभाग में हड़कंप मचा हुअा है। सोमवार को वन विभाग ने जसाधर ऐनमल केयर सेंटर में 11 और शेरों की मौत की पुष्टि की है। इसके साथ ही अबतक कुल 21 शेरों की मौत हो गई है। गिर में 12 सितंबर से शेरों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ था और अबतक मौतों का आंकड़ा बढ़कर 21 पहुंच तक चुका है। इससे पहले 12 से 19 सितंबर के दौरान डालखानिया रेंज में शावकों समेत 11 शेरों की मौत हुई थी। शेरों की मौत के कारण वन प्रशानस के हाथ-पांव फूल गए हैं।

शेरों की मौत के पीछे खतरनाक वायरस


कहा जा रहा है कि शेरों की मौत के पीछे एक खतरनाक वायरस है। इस वायरस के कारण तंजानिया में 1994 में 1000 शेरों की मौत हो गई थी।
गिर में शेरों की मौत को लेकर एक डरावना खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि 12 से 16 सितंबर के दौरान मरनेवाले 4 शेर कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (सीडीवी) का शिकार थे। यह जानलेवा वायरस कुत्तों से जंगली जानवरों में फैलता है। यह वही वायरस है जिसने तंजानिया के सेरेंगेटी रिजर्व में 1994 के दौरान 1000 शेरों की जान लेकर पूरी दुनिया को हिला दिया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement