Violence against North Indians not staying in Gujarat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 3:40 pm
Location
Advertisement

गुजरात में नहीं थम रही उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा, पलायन जारी

khaskhabar.com : बुधवार, 10 अक्टूबर 2018 10:56 AM (IST)
गुजरात में नहीं थम रही उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा, पलायन जारी
वडोदरा। मुख्यमंत्री विजय रुपानी के दावे की हवा निकलती नजर आ रही है। जिसमें उसने कहा है कि 48 घंटे में उत्तर भारतीय लोगों पर कोई घटना नहीं घटी है। इस दावों के विपरित उत्तर भारतीय लोगों पर सूरत और वडोदरा में मंगलवार देर शात तक हिंसा के कई मामले सामने आए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को वडोदरा में उत्तर भारतीय लोगों से भरी ट्रेन पर हमला किया गया, ट्रेन की 6 बोगियों में जमकर तोडफोड कर उत्पात मचाया गया। वडोदरा में मामले में 25 लोगों की गिरफ्तार किया जा चुका है। दावा किया गया है कि अहमदाबाद, वडोदरा, हिम्मतनगर, मेहसाणा, आणंद, साणंद और पांचमहाल से करीब 50,000 लोग निकल चुके हैं।

उत्तर भारतीय लोग सूरत, अहमदाबाद सहित कई औद्योगिक क्षेत्रों से लोग अपने गांव की ओर लौट रहे हैं। इस दौरान पुलिस घटनाओं पर रोकथाम करने का प्रयास कर रही है अपद्रवियों को पकड भी रही है। बाकी बचे उत्तर भारतीय लोग शीघ्र अपनी तनख्वाह का पैसा लेकर शीघ्र घर लौटने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement