Advertisement
पीएम की मौजूदगी में कल गांधीनगर में शपथ लेंगे विजय रुपाणी

साधु-संतों का भी लगेगा जमावड़ा
जैसी की भाजपा का परंपरा रही है इस शपथ ग्रहण समारोह में भी बड़ी संख्या में साधु-संतों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेता भी समारोह में मौजूद रहेंगे।
जीत भी मिली, सबक भी मिला
इस बार के चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए आत्मचिंतन का संदेश लेकर आया है। पिछले 22 सालों से आसानी से गुजरात में चुनाव जीतने वाली भाजपा को इस बार एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ा। आंकड़ों ने साबित कर दिया कि जनता बीजेपी को पसंद तो करती है लेकिन उसकी कुछ नीतियां उन्हें पसंद नहीं आ रही है।
आंकड़ें भी यही दर्शाते है कि बीजेपी के लिए यह चुनाव बेहद कठिन रहे हैं। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी को 182 में से 99 सीटें ही मिली, जो पिछली बार से 16 कम हो रही। वहीं कई वर्षों से राज्य में मरणासन्न अवस्था में पड़ा विपक्ष इस बार भले ही हार गया हो लेकिन अपनी उपस्थिति उसने पूरे जोश के साथ दर्शाई। कांग्रेस ने इस बार 77 सीटें जीतने में सफलता हासिल की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


