Vidyashram School is a powerful confluence of dialogue, logic and expression-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विद्याश्रम स्कूल में संवाद, तर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त संगम

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 3:38 PM (IST)
विद्याश्रम स्कूल में संवाद, तर्क और अभिव्यक्ति का सशक्त संगम
खास खबर। जयपुर भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम, प्रताप नगर, जयपुर में KALEIDOSCOPE – Vox Populi इंटर-स्कूल डिबेट, कला एवं खेल समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, रचनात्मक प्रतिभा तथा खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डॉ. योजना शर्मा के स्वागत उद्बोधन से हुआ। इसके पश्चात विशेष अतिथि एवं विद्यालय के पूर्व छात्र आर्यन चेतिवाल, आईआरटीएस ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि राजेंद्र भानावत, चेयरमैन, विद्यालय प्रबन्धन समिति - भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम, प्रताप नगर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन से प्रतिभागियों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
इस अवसर पर विद्यालय की स्कूल मैगजीन ”भवन धारा“ का विमोचन भी किया गया। वोक्स पोपुली के अंतर्गत बेसिक डिबेट, जैम, हिस्टोरिक डिबेट, नेशनल डिबेट, सिम्पोजियम, डिक्लेमेशन, टर्नकोट तथा यूथ पार्लियामेंट जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने विचारों, तर्कशक्ति और वक्तृत्व-कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
वहीं जोश स्पोटर््स इवेन्ट के अंतर्गत शॉटपुट, डिस्कस थ्रो एवं जेवलिन थ्रो में प्रतिभागियों ने जोश, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का परिचय दिया। कैलिडोस्कोप का पहला दिन विद्यार्थियों की प्रतिभा, विचारों की शक्ति और युवा ऊर्जा के प्रेरणादायी उत्सव के रूप में यादगार रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement