Advertisement
चुनाव रजिस्ट्रेशन अफसरों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग

सक्सेना ने कहा कि पंजाब में ज़्यादातर नाम मिलते-जुलते होने के कारण वोटर सूचियों के सुधार में दिक्कत आती है। इसलिए वोटर सूचियों में दर्ज तस्वीरों की मदद ली जाये। उन्होंने ख़ास तौर पर कहा कि तस्वीरें बिल्कुल साफ़ होनी चाहीएं और दोहरे प्रविष्टियों को काटा जाना चाहिए। उन्होंने डिप्टी कमीशनरों को कहा कि वह किसी भी गांव में जाकर बूथ स्तर अफसरों और राजनैतिक पार्टियों के बूथ स्तर एजेंटों के साथ मीटिंग करके वहाँ से स्थिति देखेें, जिससे उनको सभी जिले की स्थिति का पता लग जायेगा। उप चुनाव कमिशनर ने कहा कि कई स्थानों पर एक पारिवारिक मैंबर का वोट किसी एक पोलिंग बूथ पर है, जबकि दूसरे मैंबर का वोट किसी अन्य पोलिंग बूथ में है, जिसको तर्कसंगत बनाने की ज़रूरत है। इस मौके पर उप चुनाव कमिशनर अलोक शुक्ला ने वोटर सूचियों के सुधार बारे तकनीकी जानकारी दी।
इस समीक्षा मीटिंग के दौरान डिप्टी कमीशनरों से उनके जिलों की समस्याओं की रिपोर्ट ली गई और हुए कामों बाबत पूछा गया। डिप्टी कमीशनरों की कारगुज़ारी पर संतोष प्रकट करने के बाद उनको कुछ सुझाव भी दिए गए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


