Victory in UP Azamgarh and Rampur by-elections is historic - PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी के आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है- पीएम मोदी

khaskhabar.com: रविवार, 26 जून 2022 6:39 PM (IST)
यूपी के आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है- पीएम मोदी
लखनऊ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान जारी करके कहा है कि आजमगढ़ और रामपुर उपचुनाव में जीत ऐतिहासिक है। यह केंद्र और यूपी में डबल इंजन सरकार के लिए व्यापक पैमाने पर स्वीकृति और समर्थन का संकेत देता है। समर्थन के लिए लोगों का आभारी हूं। मैं हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करता हूं । वहीं यूपी सीएम योगी ने कहा कि एक बार फिर नकारात्मक सोच और विध्वंसात्मक गतिविधियों के लिए कुख्यात ताकतों को, परिवारवादी ताकतों को स्पष्ट संदेश जनता ने दिया है कि अब परिवारवादियों, जातिवादियों, सांप्रदायिक उन्माद को भड़काने वाली माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टियों को जनता स्वीकार करने वाली नहीं है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement