Vice President virtually interacted with Forest Minister under Ek Ped Maa Ke Naam Abhiyan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उप राष्ट्रपति ने वन मंत्री से एक पेड मां के नाम अभियान के तहत किया वर्चुअली संवाद

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 10:59 PM (IST)
उप राष्ट्रपति ने वन मंत्री से एक पेड मां के नाम अभियान के तहत किया वर्चुअली संवाद
जयपुर। मंगलवार को अलवर जिला मुख्यालय पर प्रताप ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव, स्वच्छता ही सेवा पखवाडा व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं वर्चुअल विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिडला ऑडिटोरियम, जयपुर से प्रदेश के 8 हजार से अधिक नव नियुक्त कार्मिकों नियुक्ति पत्री, सौंपे, 10 हजार 300 से अधिक लाभार्थियों से संवाद किया, 1528 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया, 2100 करोड रूपये से अधिक लागत से बने 1 लाख 45 हजार पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र एवं 31 हजार लाभार्थियों को गृह प्रवेश व चाबी सौंपी, नमस्ते योजना के तहत लाभार्थियों को पीपीई किट वितरित किए एवं गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी हेतु मां वाउचर योजना का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 8 हजार से अधिक युवाओं को एक ही दिन में नियुक्ति पत्र सौंपे एवं उनसे संवाद किया। युवाओं ने निष्पक्ष व त्वरित भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर नियुक्ति दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। अलवर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में 156 युवाओं को वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)श्री संजय शर्मा ने नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे पर मुस्कान छा गई। चिकित्सा विभाग के 72, पशुपालन विभाग के 29, वन विभाग के 26, शिक्षा विभाग के 25 एवं विधिक कार्य विभाग के 3 एवं सांख्यिकी विभाग के 1 कार्मिकों को नियुक्ति पत्र व मुख्यमंत्री के बधाई संदेश का वेलकम किट भेंट किया जिसमें कार्मिकों को दायित्व की बुकलेट, नोटबुक, पेन व जूट का बैग शामिल है।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2024-25 (ग्रामीण) के तहत वन मंत्री शर्मा ने प्रतीकात्मक रूप से 20 लाभार्थियों गृह प्रवेश की चाबी सौंपी तथा 30 परिवारों के मुखिया का माला पहनाकर आवास स्वीकृति पत्र एवं श्रीफल, शॉल व मिठाई भेंट की। घर की चाबी मिलने पर परिजनों के चेहरे खिल उठे। लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री शर्मा का आभार जताया।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2024-25 (ग्रामीण) के तहत अविभाजित अलवर जिले में 1898 का कुल लक्ष्य आवंटित हुआ है जिसके विरूद्ध अब तक 1787 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा 1622 परिवारों को प्रथम किश्त का हस्तांतरण किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि अलवर जिले को 1140 का लक्ष्य आवंटित किया गया था जिसके विरूद्ध 1068 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा इनमें से 979 परिवारों को प्रथम किश्त हस्तांतरित की जा चुकी है। इसी प्रकार खैरथल-तिजारा जिले हेतु 523 का लक्ष्य आवंटित हुआ जिसके विरूद्ध 485 आवास की स्वीकृति जारी की जा चुकी है तथा 431 परिवारों को प्रथम किश्त हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि कोटपूतली-बहरोड जिले की पंचायत समिति बहरोड, नीमराणा व बानसूर के लिए 235 आवासों का लक्ष्य आवंटित किया गया था जिसके विरूद्ध 234 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं तथा 212 परिवारों को प्रथम किश्त हस्तांतरित की जा चुकी है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वीसी से जुड़े वन एवं पर्यावरण मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा से एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्होंने वन मंत्री के द्वारा प्रतिदिन एक पेड़ लगाने के संकल्प की सराहना की। संवाद में वन मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘एक पेड मां के नाम अभियान’ से आमजन का सीधा जुडाव हुआ है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के बाद हमारी संस्कृति में माता-पिता को पूजते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान में प्रदेश में अब तक 7 करोड पौधे लगाए जा चुके हैं। अलवर जिले में करीब 36 लाख पौधे लगाए गए हैं , अलवर शहर में 2 लाख 10 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं जिसमें वन, पंचायती राज विभाग व शिक्षा विभाग के साथ अन्य विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने बताया कि अलवर शहर में मातृ वन विकसित कर 4 अगस्त को एक साथ 10 हजार पौधे आमजन की सहभागिता से लगाए गए जिसमें महिलाओं की बडी संख्या में भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि इन पौधों को माता, बहनों व सामाजिक संगठनों को गोद भी दिया गया ताकि उनका पूरा लालन-पालन हो सके। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रेरित होकर एक पेड प्रतिदिन लगाने का संकल्प लिया है जो कि अनवरत रूप से जारी है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वर्चुअली जिले में 68 करोड रूपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जिसमें से विभिन्न विभागों के 35.37 करोड रूपये की लागत के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं विभिन्न विभागों के 32.63 करोड रूपये की लागत के 7 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
इस दौरान जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, महापौर घनश्याम गुर्जर, जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला सहित प्रबुद्ध व्यक्ति, जिला स्तरीय अधिकारीगण, लाभार्थी एवं आमजन मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement