Vice President of India organizes a huge march on 26 January in support of CAA-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:01 pm
Location
Advertisement

वाईस ऑफ़ इंडिया की ओर से CAA के समर्थन पर विशाल पदयात्रा 26 जनवरी को

khaskhabar.com : शुक्रवार, 24 जनवरी 2020 9:03 PM (IST)
वाईस ऑफ़ इंडिया की ओर से CAA के समर्थन पर विशाल पदयात्रा 26 जनवरी को
चंडीगढ़। आगामी 26 जनवरी को चंडीगढ़ की एक संस्था वाईस ऑफ़ इंडिया नागरिकता संशोधन एक्ट के समर्थन पर विशाल पद यात्रा का आयोजन करने जा रही है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के कार्यकर्ता भी हजारों की संख्या में इसमें बढ़-चढ़कर हिंसा लेंगे।" यह बात भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कही।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अरुण सूद की अध्यक्षता में जिला नंबर 2 और 4 की बैठक, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसख्यक मोर्चा की पार्टी कार्यालय कमलम में बैठकें हुई। इन बैठकों में रामवीर भाटी उपाध्यक्ष, प्रेम कौशिक और चन्दर शेखर महासचिव, पार्षद आशा जसवाल, सुनीता धवन, शक्ति प्रकाश देवशाली, रविकांत शर्मा, भूपिंदर शर्मा, मनु भसीन, प्रोफ़ेसर डोगरा, मो. खुर्शीद, अमित राणा, गौरव गोयल बलविंदर सिंह आदि उपस्थित हुए।

बैठकों को सम्बोधित करते हुए अरुण सूद ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट पाकिस्तान, बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा हेतु है। यह एक्ट किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यों की जोकि वहां से उत्पीड़न होकर भारत में शरणार्थी बन कर आए है उनको नागरिकता प्रदान करने हेतु है। परन्तु यह हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे देश के विभिन विपक्षी दल अपनी राजनितिक रोटियां सेकने के लिए इसके विषय में दुष्प्रचार कर रहे हैं और लोगों के बीच डर और अराजकता पैदा कर रहे है। ऐसे नापाक इरादे रखने वाले विपक्षी दलों की नियत से पर्दा उठाने और लोगों को इस एक्ट की सत्यता को बताने हेतु वॉइस ऑफ़ इंडिया इसके समर्थन में जागरुकता पद यात्रा का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ने भी इस नेक काम में भाग लेने का फैंसला किया है।

प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ वासियों से अपील की है कि वे इस पद यात्रा का हिस्सा बने और राष्ट्र विरोधी ताकतों को मुंह तोड़ जवाब दें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement