VHP to increase his strength with hitchintak abhiyan after ram mandir verdict-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 1:22 am
Location
Advertisement

हितचिंतक अभियान के जरिए VHP बढ़ाएगी ताकत, भावी पीढ़ी को जोडऩे का प्रयास

khaskhabar.com : गुरुवार, 21 नवम्बर 2019 4:12 PM (IST)
हितचिंतक अभियान के जरिए VHP बढ़ाएगी ताकत, भावी पीढ़ी को जोडऩे का प्रयास
लखनऊ। रामजन्मभूमि मुद्दे पर आए फैसले के बाद अब विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) अपनी भविष्य की भूमिका तय करके अपनी ताकत बढ़ाने जा रही है। विहिप के रणनीतिकार चाहते हैं कि राम मंदिर अपने मुकाम तक पहुंच गया और इससे बने माहौल को संभालना भी बड़ी जिम्मेदारी है। इसीलिए वे हितचिंतक अभियान चलाकर अपने संगठन को और मजबूत करना चाहते हैं।

विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने आईएएनएस को बताया, हितचिंतक अभियान अवध प्रांत में शुरू हो गया है। यह सदस्यता अभियान के तरीके से चलता है। इसमें एकत्र धनराशि को संगठन अपने आंदोलनों और कार्यक्रमों में खर्च करता है, जिसका पूरा हिसाब-किताब रखा जाता है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर प्रांत में यह अभियान 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा।

काशी और कानपुर प्रांत में इसे एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के माध्यम से विहिप हर परिवार में जाने का प्रयास करती है। उनसे अपने संगठन के बारे में बताती है। शर्मा ने बताया कि अभी लोगों में तात्कालिक निर्णय के बाद काफी उत्साह देखने को मिल रहा है और बहुत ज्यादा संख्या में लोग संगठन से जुड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement