Veteran sabha player Annapurna Devi dies-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 2:03 pm
Location
Advertisement

प्रख्यात सुरबहार वादक अन्नपूर्णा देवी का निधन

khaskhabar.com : शनिवार, 13 अक्टूबर 2018 8:05 PM (IST)
प्रख्यात सुरबहार वादक अन्नपूर्णा देवी का निधन
मुंबई। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत बड़ी हस्ती अन्नपूर्णा देवी का शनिवार सुबह यहां के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। अस्पताल के एक सदस्य ने आईएएनएस को बताया कि उनका निधन शनिवार की सुबह हुआ। सुरबहार वादिका अन्नपूर्णा देवी सरोद वादक अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थीं। गीतकार-संगीतकार ए.आर. रहमान ने ट्वीट किया, ‘‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। ससम्मान...अन्नपूर्णा देवी।’’
दिग्गज सितार वादक पंडित रवि शंकर की पूर्व पत्नी के निधन पर संगीतकार दुर्गा जसराज ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि सबसे गूढ़ संगीतज्ञा अन्नपूर्णा देवी जी एक समृद्ध विरासत और पंडित हरि प्रसाद चौरसिया सहित अन्य शिष्यों को छोडक़र चली गईं। कामना करती हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिलेगी।
-आईएएनएस


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement