venkaiya naidu slams rahul gandhi for comments on PM modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राहुल बोले,प्रधानमंत्री थके हुए हैं तो वेंकैया ने कहा-ओछी टिप्पणी

khaskhabar.com: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 10:48 PM (IST)
राहुल बोले,प्रधानमंत्री थके हुए हैं तो वेंकैया ने कहा-ओछी 
टिप्पणी
नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने प्रधानमंत्री पर राहुल की उस टिप्पणी को ओछी करार दिया है जिसमें राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री को आराम की जरूरत है। नायडू ने कहा कि राहुल का बयान विधानसभा चुनावों में हारने के भय और निराशा में दिया गया बयान है। राहुल पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि टिप्पणी ऎसा व्यक्ति कर रहा है जिसके पास संसद में आकर महत्वपूर्ण बहस में हिस्सा लेने का धैर्य नहीं है और जो अचानक देश से गायब होकर विदेश चला जाता है। नायडू ने यहां संवाददाताओं से कहा,राहुल कह रहे हैं कि प्रधानमंत्री थके हुए हैं। उन्होंने कहा,थकी हुई तो कांग्रेस है और लोग इसे हटाना चाहते हैं। यही हो रहा है। अपनी निराशा को ढंकने के लिए वे इस तरह की ओछी टिप्पणी कर रहे हैं। वह उत्तरप्रदेश में राहुल के कथित बयान का जिक्र कर कर रहे थे जिसमें राहुल ने नरेन्द्र मोदी को थका हुआ बताया और कहा था कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रधानमंत्री का बोझ हल्का कर सकते हैं और फिर से मुख्यमंत्री बनकर उन्हें कुछ आराम दे सकते हैं।
राहुल ने कहा था कि 2019 में आगामी लोकसभा चुनावों में वे प्रधानमंत्री के सभी बोझ ले लेंगे और उन्हें सत्ता से बाहर भेज देंगे। अखिलेश को कांग्रेस उपाध्यक्ष की सलाह के जवाब में नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन-रात काम कर रहे हैं और कम समय में 40 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुके हैं।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ यहां पकौडे और चटनी के नाम रामायण के किरदारों पर]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement