vehicle thief arrested in noida-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेल से छूटकर आए बदमाशों को ज्यादा कमीशन देकर करवाते थे लूट

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 5:48 PM (IST)
जेल से छूटकर आए बदमाशों को ज्यादा कमीशन देकर करवाते थे लूट
नोएडा। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश और इनके साथी एनसीआर में वाहन लूट की वारदातों को अंजाम देने के लिए जेल से छूटकर आए बदमाशों को हायर कर कमीशन के रूप मे 3 से 5 हजार रूपये देकर लूट की वारदात अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने चारों लुटेरे से लूटी गई कई गाड़ियों सहित पांच मोटर साईकिल, दो तमंचे व दो चाकू बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास बताया जा रहा है। पुलिस अब इनके बाकी साथियों की तलाश कर रही है। बदमाशों ने पूछताछ मे बताया कि बीते दिनों हुई एनसीआर में लूट की एक दर्ज़न से ज्यादा वरदातों को अंजाम दे चुके हैं। ये बदमाश अपने गैंग में आए दिन जेल से छूटकर आए बदमाशों को गैंग में जोड़ा करते थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement