Vechile head on collision, more than 20 people injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 5:55 am
Location
Advertisement

वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत में 20 से ज्यादा लोग घायल

khaskhabar.com : बुधवार, 25 जनवरी 2017 2:12 PM (IST)
वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत में 20 से ज्यादा लोग घायल
महेंद्रगढ़। नारनौल-महेंद्रगढ़ स्टेट हाइवे पर एक दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिनमें आठ लोगों को गंभीर अवस्था में रोहतक पीजीआई के लिए रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार नांगल सिरोही गांव के नजदीक बुधवार को एक बोलेरो व पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। पिकअप में 18 लोग सवार थे। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी नारनौल की तरफ खेतों में काम करने जा रहे थे। जबकि बोलेरो में 3 लोग सवार थे। सडक़ ठीक न होने के कारण दोनों गाडिय़ों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

[@ गुरुग्राम के लिए क्या-क्या उपलब्धियां लेकर बीता यह साल, जानिए ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
Advertisement
Advertisement