Varanasi ready to welcome PM Modi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए वाराणसी तैयार

khaskhabar.com: सोमवार, 13 मई 2024 07:26 AM (IST)
पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए वाराणसी तैयार
वाराणसी,। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए वाराणसी पूरी तरह तैयार है। वो यहां सोमवार को एक रोड शो करेंगे। लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी यहां शहनाई की धुन, शंखनाद, ढोल की थाप और मंत्रोच्चार के बीच रोड शो करेंगे। पांच किलोमीटर लंबा रोड शो बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गेट चौराहे से शुरू होगा, जहां प्रधानमंत्री बीएचयू के संस्थापक 'महामना' पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। रोड शो काशी विश्वनाथ धाम के गेट नंबर 4 पर समाप्त होगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।
इस अवसर का जश्न मनाने के लिए उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिलों से भाजपा कार्यकर्ताओं का आना शुरू हो चुका है।
रोड शो के बाद प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।इसके बाद मंगलवार सुबह 11:40 बजे प्रधानमंत्री मोदी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन से पहले वह काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे।--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement