value should be based journalism - bhadel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मूल्य आधारित होनी चाहिए पत्रकारिता - भदेल

khaskhabar.com: रविवार, 01 जनवरी 2017 5:11 PM (IST)
मूल्य आधारित होनी चाहिए पत्रकारिता - भदेल
अजमेर। पत्रकारिता मूल्य आधारित होनी चाहिए और जनहित को देखते हुए की जानी चाहिए। तभी इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ सकेंगे। ये कहना है महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिता भदेल का। जो रविवार को अजयमेरु प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के समारोह में बोल रही थी। उन्होंने विधायक कोष से दस लाख रुपए उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कलम में विशेष ताकत होती है और इसी कारण प्रेस और मीडिया को लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ माना जाता है। समारोह में जिला कलक्टर गौरव गोयल, नसीराबाद विधायक रामनारायण गुर्जर, अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा, नगर निगम के महापौर धर्मेंद्र गहलोत, अजमेर मंडल के प्रबंधक पुनीत चावला और नगर निगम के उप महापौर संपत सांखला भी मौजूद थे। वहीं प्रेस क्लब की ओर से समारोह में आए धर्मेंद्र गहलोत को मानद सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर क्लब कार्यकारिणी ने शपथ भी ली।

[@ Exclusive- राजनीति के सैलाब में बह गई देश के दो कद्दावर परिवारों की दोस्ती]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement