Valmiki Jayanti: BJP Scheduled Caste Front honored students-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बाल्मीकि जयंतीः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया छात्र-छात्राओं का सम्मान

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 3:44 PM (IST)
बाल्मीकि जयंतीः भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने किया छात्र-छात्राओं का सम्मान
चंडीगढ़। भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा चंडीगढ़ ने मेधावी छात्र/छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेश कार्यालय, कमलम सेक्टर 33, चंडीगढ़ में किया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, मोर्चा प्रभारी नरेश अरोड़ा, पार्षद मनोज सोनकर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अमित खैरवाल ने कहा भगवान वाल्मीकि जी, जिनके हाथ में हम सदैव कलम देखते हैं, ऐसे भगवान वाल्मीकि के प्रकट दिवस को मनाने का इससे बढ़िया तरीका नहीं हो सकता। बेदी ने कहा कि आज के दिन हम अनुसूचित समाज के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर रहे हैं। जिन्होंने शिक्षा, खेल और कला जैसे क्षेत्रों में इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। भगवान वाल्मीकि जी के हाथ में कलम भी संपूर्ण समाज को शिक्षित होने का संदेश देती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement