uttar Pradesh:Groom arrested for lockdown marriage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 8:45 pm
Location
Advertisement

UP:लॉकडाउन में शादी करना पडा महंगा, दूल्हे सहित रिश्तेदारों ने खाई जेल की हवा, जानें क्या है मामला

khaskhabar.com : मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 09:21 AM (IST)
UP:लॉकडाउन में शादी करना पडा महंगा, दूल्हे सहित रिश्तेदारों ने खाई जेल की हवा, जानें क्या है मामला
गाजियाबाद। कोरोनावायरस की रोकथाम के मद्देनजर शहर में धारा 144 लगे होने के बाद भी लॉकडाउन का उल्लंघन करना रिश्तेदारों के साथ शादी करने जा रहे दूल्हे को बहुत मंहगा पड़ा। पुलिस ने दूल्हे सहित उसके बाकी 7 अन्य रिश्तेदार-दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। घटना मुरादनगर थाना क्षेत्र की है।

यह जानकारी जिला पुलिस प्रवक्ता ने सोमवार देर रात दी। घटनाक्रम के मुताबिक, 12-13 अप्रैल की रात रावली रोड नेशनल हाईवे-58 पर पुलिस ने दो कारों को रोक लिया। कार में सवार लोगों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे लोग शादी के लिए दूल्हे को मेरठ लेकर जा रहे हैं।
दूल्हा और बाकी लोगों से पुलिस वालों ने जब शादी की इजाजत संबंधी कागजात मांगे, तो आरोपी पेश नहीं कर सके। लिहाजा दूल्हा व उसके साथ मौजूद बाकी सभी छह लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement