Uttar Pradesh: Six people killed, 30 injured in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:43 pm
Location
Advertisement

सडक हादसे में 6 लोगों की मौत, 30 लोग घायल

khaskhabar.com : गुरुवार, 06 जून 2019 1:37 PM (IST)
सडक हादसे में 6 लोगों की मौत, 30 लोग घायल
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की जान चली गई। बिल्हौर कटरा हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए।

यह सड़क हादसा देर रात दो बजे हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली सवार लगभग 35 लोग बघौली थाना क्षेत्र के राम भारत पुरवा निवासी प्रकाश की पुत्री माधुरी का तिलक चढ़ाने के लिए गए थे। वापस लौटते समय यह हादसा घटित हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बंधिया थाना सुरसा निवासी बालकराम पुत्र सुखा , विश्राम पुत्र भोला निवासी भारतपुरवा थाना बघौली, राजाराम उर्फ रज्जू (45) पुत्र जब्बर निवासी भारतपुरवा थाना बघौली की मौत हो गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement