Uttar Pradesh minister Upendra Tiwari controversial statement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 8:38 pm
Location
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मंत्री तिवारी ने दिया रेप पर विवादित बयान, यहां जानिए

khaskhabar.com : सोमवार, 10 जून 2019 10:08 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के मंत्री तिवारी ने दिया रेप पर विवादित बयान, यहां जानिए
गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने अलीगढ़ में नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हर दुष्कर्म का नेचर अलग-अलग होता है। उपेंद्र तिवारी ने कहा कि दुष्कर्म का नेचर होता है। जैसे किसी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म होता है तो उसे तो हम दुष्कर्म मानेंगे। लेकिन अगर वह महिला है और उसकी उम्र 30-35 साल है तो उसका नेचर अलग होता है।
उन्होंने कहा कि कोई बालिग है और सात-आठ साल से प्रेम संबंध चल रहा है। आज सवाल आता है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ। तो आम सवाल है कि यह बात तो सात-आठ साल पहले उठ जानी चाहिए थी। इस तरह की तमाम घटनाएं हैं, उनका अलग-अलग नेचर है। जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं, मुख्यमंत्री जी संज्ञान लेते हैं और उस पर कार्रवाई होती है।प्रशासन को भी निर्देश है कि इस तरह का मामला आए तो कड़ाई से निपटा जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement