Uttar Pradesh: Great road accident in Kanpur, 4 killed, more than 20 injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 10:09 pm
Location
Advertisement

UP : कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल

khaskhabar.com : मंगलवार, 09 अप्रैल 2019 6:18 PM (IST)
UP : कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 20 से ज्यादा लोग घायल
कानपुर। कानपुर के महराजपुर क्षेत्र में मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इस घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

यह घटना महराजपुर स्थित ब्रम्हदेव मंदिर के पास की है। यहां महाराजपुर रूमा हाईवे पर हादसे के बाद से भीषण जाम लगा है। घटना की जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

घटना में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा जा रहा है। जानकरी के अनुसार हादसे के वक्त ट्रैक्टर में करीब 35 लोग सवार थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement