uttar pradesh cm yogi adityanath gorakhpur visit second day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी का आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से वादा, 120 दिन में हल कर देंगे समस्या

khaskhabar.com: रविवार, 30 अप्रैल 2017 2:58 PM (IST)
योगी का आंगनबाडी कार्यकर्ताओं से वादा, 120 दिन में हल कर देंगे समस्या
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने गोरखपुरदौरे के आज दूसरे दिन की शुरुआत गोशाला में गायों को चारा खिलाकर की। इसके बाद सीएम योगी का जनता दरबार सजा जहां लोगों की परेशानियां सुनी गई। दोपहर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के सलेमपुर में दिव्यांगों को उपकरण बांटे। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपनी सरकार की अब तक की उपलब्धियां गिनवाईं और जनता से किये वादे दोहराए। प्रधानमंत्री मोदी को दिव्यांगों का हमदर्द बताते हुए योगी ने कहा कि उनकी सरकार भी दिव्यांगों को स्वावलंबी बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेगी। उन्होंने याद दिलाया कि राज्य सरकार ने दिव्यांगों की मासिक पेंशन 300 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये की है। योगी ने ऐलान किया कि तहसील दिवस पर दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाओं का ऐलान होगा। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को 120 दिनों के भीतर सुलझाने का वादा भी किया। योगी ने कहा कि हम 120 दिनों के भीतर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्या को हल करेंगे, जो आज यहां आए हैं। मैं उन्हें वादा करता हूं। उन्हें चिंतित नहीं होना चाहिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement