Uttar Pradesh cm yogi adityanath appreciates PM Narendra Modi for removal of article 370 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:01 am
Location
Advertisement

Article 370 हटाकर PM ने आतंकवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोक दी : योगी

khaskhabar.com : शनिवार, 07 सितम्बर 2019 8:26 PM (IST)
Article 370 हटाकर PM ने आतंकवाद के ताबूत पर आखिरी कील ठोक दी : योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा, आजादी के बाद पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक तबके को पहुंचा रही है। हमारी सरकार जीरो टालरेंस पर काम कर रही है, जिससे समाज के हर तबके को सभी योजनाओं को बराबर लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त व्यवस्था प्रदेश में है, जिससे हर गरीब की सुनवाई हो रही है, उसको शासन की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश में हमारी सरकार को ढाई वर्ष होने जा रहे हैं।

इस दौरान कोई दंगा नहीं हुआ। सवा दो लाख से अधिक नौजवानों को नौकरियां दी गईं। सपा और बसपा की सरकार नौकरियों के नाम पर मोल भाव करती थी। हमारी सरकार ईमानदारी से सबको नौकरी दे रही है। जो योग्य हैं, नौकरी उनका इंतजार कर रही है। योगी ने कहा कि आपको अगर कोटेदार कम राशन देता है, तो आप किसी दूसरे कोटेदार से राशन प्राप्त कर सकते हैं।

जो निराश्रित परिवार हैं, उन्हें उनके घर तक राशन पहुंचाने की व्यवस्था हो रही है। योगी ने कहा कि सरकार एक नई तकनीक लेकर आ रही है। गांव में जिसके पास 150 से 200 गाय भैंस हैं, वे लोग गोबर गैस प्लांट लगा सकते हैं। प्लांट से जो गैस बनेगी, उसे रसोई गैस सिलेंडर में भरने की व्यवस्था होगी। किसानों को हमारी सरकार ने लाभान्वित किया है।

(IANS)

2/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement