Uttar Pradesh: Boat overturns in Santkbir Nagar, 4 women missing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:10 pm
Location
Advertisement

UP : संतकबीर नगर में नौका पलटी, 4 महिलाएं लापता

khaskhabar.com : शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 3:57 PM (IST)
UP : संतकबीर नगर में नौका पलटी, 4 महिलाएं लापता
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संतकबीर नगर में घाघरा नदी के रामबाग घाट के पास शनिवार को एक नौका पलट गई और नौका पर सवार 18 लोग नदी में गिर गए। हालांकि बाद में 14 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन चार महिलाएं अभी भी लापता हैं। पुलिस उपाधीक्षक आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया, "संतकबीर नगर के धनघटा थाना क्षेत्र के बालमपुर और चपरापूर्वी गांव के 18 लोग डोंगी नाव पर सवार होकर घाघरा नदी के दो भागों में विभक्त रेता में बोई गई धान की फसल की कटाई करने जा रहे थे।

उसी दौरान बीच धारा में विक्षोभ के कारण नौका पलट गई। घटना में सभी लोग पानी में गिर गए। इसमें से 14 लोगों को बचा लिया गया है। जबकि चार महिलाएं अभी लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर मिलकर लापता महिलाओं की तलाश कर रहे हैं। बचाए गए लोगों में भी पांच लोगों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है, और उन्होंने अधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रमोद कुमार, एसओ रणधीर मिश्र अन्य अधिकारियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement