Uttar Pradesh: Bike biker with vertical tractor, two youths die-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 10:58 am
Location
Advertisement

उत्तर प्रदेश : खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

khaskhabar.com : रविवार, 09 दिसम्बर 2018 11:03 PM (IST)
उत्तर प्रदेश : खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के खीरी थाना क्षेत्र में नारीबारी-कोरांव मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में पीछे से बाइक जा भिड़ी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के त्योथर थाना के मागी कोरांव गांव निवासी विवेक कुमार जायसवाल (25), सागर कुमार जायसवाल (23) और कृष्ण कुमार किसी काम के कारण खीरी बाजार आए थे।

काम निपटाने के बाद वहां से रात में विवेक कुमार बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में लखन लाल पूरा के पास नारीबारी-कोरांव मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली में विवेक की बाइक पीछे से जा भिड़ी। इस हादसे में विवेक कुमार और सागर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कृष्ण कुमार को अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष खीरी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया गया है।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement