Uttar Pradesh: Anti Corruption Portal strong warrior in the battle of corruption -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 11:17 am
Location
Advertisement

उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की जंग में 'एंटी करप्शन पोर्टल' मजबूत योद्धा

khaskhabar.com : बुधवार, 03 जुलाई 2019 11:17 AM (IST)
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार की जंग में 'एंटी करप्शन पोर्टल' मजबूत योद्धा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार से लड़ने की मुहिम अब रंग लाने लगी है। योगी सरकार ने मार्च, 2018 में प्रदेश की जनता को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए 'एंटी करप्शन पोर्टल' जैसा योद्धा दिया था जो अब भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में असरदार साबित हो रहा है।

लोग इस पर भ्रष्टाचार के प्रमाण के रूप में ऑडियो व वीडियो अपलोड कर सरकार से शिकायत कर सकते हैं। सरकार इस पर जांच-पड़ताल कर कार्रवाई करवाती है।

एक अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि पोर्टल पर अब तक 2373 से अधिक शिकायतें की गई हैं। इनमें 1963 से अधिक शिकायतें ऐसी मिलीं जिनमें भ्रष्टाचार के बिंदु शामिल नहीं थे। कुछ लोगों ने गाने और परिवार में विवाद की बातचीत ही अपलोड कर दी थी। कुछ लोग इसमें मसखरी भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement