Uttar Pradesh: 4 youths committed minor offense against minor girl-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:03 pm
Location
Advertisement

UP: नाबालिग लड़की से 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

khaskhabar.com : गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019 11:13 PM (IST)
UP: नाबालिग लड़की से 4 युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 साल की नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। मामले में पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उसका सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह यादव ने गुरुवार को कहा कि पनवाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 साल की लड़की मंगलवार को अपने परिजनों के साथ खेत में काम करने गई थी।

उन्होंने कहा कि लड़की जब शाम को खेत से अकेले वापस घर लौट रही थी, इसी दौरान चार युवकों ने उसे रास्ते से अगवाकर सूनसान जगह पर ले गए और वहां कथित रूप से उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement