Uttar Pradesh : Lovers hanged in fatehpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 1:16 pm
Location
Advertisement

UP : फतेहपुर में प्रेमी युगल ने फांसी लगाई, 2 साल से चल रहा था अफेयर!

khaskhabar.com : शनिवार, 18 मई 2019 11:50 AM (IST)
UP : फतेहपुर में प्रेमी युगल ने फांसी लगाई, 2 साल से चल रहा था अफेयर!
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले की शहर कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली पुरवा में शुक्रवार को एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार को तुराब अली पुरवा निवासी नीरज (22) और उसके पड़ोस की लडक़ी कोमल (18) ने घर की कुछ दूरी पर लगे बबूल के पेड़ पर रस्सी से एक साथ फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

दोनों के पैर जमीन में घिसट रहे थे। लडक़ी की मांग में सिंदूर भर हुआ था। माना जा रहा है कि आत्महत्या से पूर्व दोनों ने शादी की रस्में पूरी की होंगी। कोतवाल ने युगल के पड़ोसियों के हवाले से बताया कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाह रहे थे, लेकिन परिजन विरोध कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement